30.4 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटDRDO ने की ठोस ईंधन आधारित नई टैक्टिकल मिसाइल परियोजना की शुरुआत!

DRDO ने की ठोस ईंधन आधारित नई टैक्टिकल मिसाइल परियोजना की शुरुआत!

बनाया जाएगा पृथ्वी मिसाइल का आधुनिक उत्तराधिकारी

Google News Follow

Related

भारत ने अपनी सामरिक मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई पीढ़ी की टैक्टिकल मिसाइल प्रणाली के विकास की शुरुआत कर दी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा शुरू की गई यह परियोजना 1990 के दशक से भारतीय रक्षा तंत्र का अहम हिस्सा रही है मौजूदा पृथ्वी मिसाइल श्रृंखला का स्थान लेगी।

पृथ्वी मिसाइल अपने समय में स्वदेशी तकनीक का बड़ा उदाहरण थी, लेकिन यह लिक्विड फ्यूल (तरल ईंधन) आधारित प्रणाली पर आधारित है, जिसकी वजह से आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में कुछ सीमाएं सामने आई हैं। ऐसे मिसाइलों को लॉन्च से पहले ईंधन भरने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे समय अधिक लगता है और ऑपरेशन के दौरान जोखिम भी बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गति वाले युद्ध के माहौल में यह देरी सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, लिक्विड फ्यूल सिस्टम का लॉजिस्टिक सेटअप बड़ा होने के कारण दुश्मन द्वारा पहचान और हमले का खतरा भी बढ़ जाता है।

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए DRDO अब ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) पर आधारित नई मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहा है। यह मिसाइल कैनिस्टराइज्ड डिजाइन में होगी, यानी इसे एक सील कंटेनर में लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा और यह हमेशा लॉन्च के लिए तैयार स्थिति में रहेगी।

इस नई तकनीक के जरिए मिसाइल को बेहद कम समय में लॉन्च किया जा सकेगा, जिससे “शूट एंड स्कूट” जैसी रणनीति अपनाना संभव होगा, अर्थात लॉन्च के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म अपनी स्थिति बदल सकता है, जिससे दुश्मन के जवाबी हमले से बचाव हो सके। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भारत की टैक्टिकल मिसाइल क्षमता को अधिक घातक, तेज और सुरक्षित बनाएगा। इससे भविष्य के युद्धों में भारतीय सेना की प्रतिक्रिया गति और सर्वाइवल क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

गोरेगांव में हिंदुओं की शोभायात्रा पर मुस्लिम गट का हमला: आरोपियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, 8 गिरफ्तार

₹1,270 करोड़ ठेके बाँटने को लेकर अरुणाचल सीएम के परिवार की CBI जांच के आदेश

इस फिल्म से  जितेंद्र के करियर को मिला नया जीवन, बदली छवि! 

असम में लाखों घरों तक बिजली पहुंची, डबल इंजन सरकार ने बदले हालात पीएम मोदी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें