25 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमक्राईमनामापकड़ा गया चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का दूसरा आरोपी !

पकड़ा गया चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का दूसरा आरोपी !

11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में दो संदिग्धों ने ग्रेनेड विस्फोट किया था।

Google News Follow

बुधवार (11 सितंबर) शाम 5.30 बजे एक रिटायर पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना हुई। विस्फोट के प्रभाव से खिड़कियाँ और फूल के गमले क्षतिग्रस्त हो गये। सौभाग्य से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। यह घर रिटायर्ड एसएसपी का बताया जा रहा है, जहां वो कई सालों से नहीं रहे है। आरोपियों ने सेवानिवृत्त एसएसपी पर हमला करने के इरादे से इस जुर्म को अंजाम देने की बात की जा रही है।

चंडीगढ़ शहर में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर हुए ग्रेनेड विस्फोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी विशाल मसीह को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:

आसाम: आदिवासियों की रक्षा के लिए प्रदर्शन, कांग्रेस ने करवाया था अवैध अतिक्रमण!

डीएमके पार्टी के कार्यक्रम में बिर्यानी खाने के बाद 100 लोग अस्पताल में भर्ती!

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उनके ट्विटर पोस्ट के अनुसार, चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट के 72 घंटे से भी कम समय के बाद, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में विस्फोट के दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में दो संदिग्धों ने ग्रेनेड विस्फोट किया था। पंजाब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कदम उठाए। शुक्रवार 13 सितंबर को सेवानिवृत्त एसएसपी के ग्रेनेड हमले के मामले में एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर लिया।

विभिन्न सूत्रों के मुताबिक मामले में अब अन्य आरोपी विशाल मसीह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विशाल मसीह गुरदासपुर, पंजाब के बटाला के रायमल गांव का रहने वाला है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्विटर पर कहा कि पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें