25 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमक्राईमनामाअब नहीं बचेगा श्रद्धा का हत्यारा आफताब, मिला बड़ा सबूत ? ...

अब नहीं बचेगा श्रद्धा का हत्यारा आफताब, मिला बड़ा सबूत ?   

आरोपी और श्रद्धा वालकर के बीच हुई एक बहस का ऑडियो  पुलिस के हाथ लगा है   

Google News Follow

Related

श्रद्धा वालकर हत्या में पुलिस को आफताब के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को श्रद्धा और आफताब के बीच हुई बहस का एक आडियो हाथ लगा है। आफताब की आवाज का नमूना लेने के लिए सीबीआई के फोरेंसिक लैब ले जाया गया है। अब विशेषज्ञ आफताब के आवाज के नमूने की जांच करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि आडियो में आफताब और श्रद्धा बहस कर रहे हैं।

बताया जा रहा हैं कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आफताब की आवाज रिकॉर्ड करने की अपील की थी,जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। पुलिस ने अदालत से कहा था कि आफताब के आवाज के नमूने की जरूरत है। जिस पर अदालत ने कहा कि आरोपी को आवाज का नमूना देने में आपत्ति करने का अधिकार नहीं है। अदालत के आदेश पर आफताब के आवाज का नमूना लेने के लिए सीबीआई के फोरेंसिक लैब ले जाया गया।
गौरतलब है कि मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की आफताब ने दिल्ली में 35 टुकड़ा कर उसके शरीर के टुकड़ों के जंगलों में फेंक दिया था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आफताब ने कई माह तक श्रद्धा के टुकड़ों को एक बड़े फ्रिज में रखा हुआ था जिसे वह धीरे धीरे फेंक रहा था। कई माह से श्रद्धा से बातचीत नहीं होने पर उसके एक दोस्त ने बारे में उसके पिता जानकारी दी थी उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद इस घटना में ऐसे  खुलासे हुए जो सभी को दहला कर रख दिया।
ये भी पढ़ें

सऊदी अरब से फोन पर देवकी नंदन महाराज को जान से मारने की धमकी 

तुनिशा शर्मा आत्महत्या: क्या धर्म और उम्र बनी ब्रेकअप की वजह? 

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म का हुआ ऐलान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें