32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियासऊदी अरब से फोन पर देवकी नंदन महाराज को जान से मारने की धमकी 

सऊदी अरब से फोन पर देवकी नंदन महाराज को जान से मारने की धमकी 

मुंबई पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एनसीआर दर्ज की 

Google News Follow
देवकी नंदन महाराज को सऊदी अरब से जान से  मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से कॉलर ने गाली दी और ज़िंदा जलाने बकी धमकी दे डाली। इस घटना के बाद देवकी नंदन महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके पंडाल के आसपास भी फ़ोर्स तैनात की गई है।
देवकीनंदन महाराज इस समय मुंबई के खारघर में श्री भागवत कथा कर रहे है। धमकी मिलने के मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। मुंबई पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए एनसीआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा कि कॉल करने वाला व्यक्ति उन पर कई आरोप लगाते हुए गाली दी, जब इसका उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी गृह मंत्रालय,पीएमओ,महाराष्ट्र यूपी के मुख्यमंत्रियों को भी दी गई है। इससे पहले भी उनके ऊपर हमला किया गया। प्रियाकान्तजू मंदिर के सचिव विजय के अनुसार कथा के लिए दिल्ली जाते हुए महाराज पर उनकी गाड़ी रोकर हमला किया गया था। अप्रैल माह में वासिम में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान भी सऊदी अरब से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
इस बीच, महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि हम किसी भी धर्म जाति के खिलाफ नहीं बोलते लेकिन सनातन धर्म और हिन्दू संस्कृति का प्रचार प्रसार नहीं रुकना चाहिये। देवकीनंदन महाराज यूपी महाराष्ट्र की सरकार को इस घटना का संज्ञान लेने को कहा है।

ये भी पढ़ें 

आगरा में कोरोना का पहला केस, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि!

उरी में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया हथियार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें