29.9 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामाबॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर बागपत में केस दर्ज!

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ पर बागपत में केस दर्ज!

निवेशकों से करोड़ों की ठगी का आरोप

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभिनेताओं के साथ-साथ 22 अन्य लोगों को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन्होंने ‘लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

यह मामला बागपत की निवासी बबली की शिकायत पर दर्ज हुआ है। FIR के अनुसार, आरोपी कंपनी के एजेंटों ने गांव-गांव जाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने करीब 500 से अधिक लोगों से लगभग 5 करोड़ रुपये की उगाही की। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने अपना कामकाज बंद कर दिया और जिम्मेदार लोग फरार हो गए।

शिकायत में कहा गया है कि श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे, जिनकी छवि देखकर लोगों ने कंपनी पर भरोसा किया। टीवी और अखबारों में उनके प्रचार के चलते निवेशकों को यह लगा कि यह कोई सरकारी मान्यता प्राप्त योजना है। लेकिन कंपनी ने धन इकट्ठा करने के बाद न तो ब्याज दिया और न ही मूल राशि वापस की।

इस धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले पहले भी दर्ज किए जा चुके हैं। इसी साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने श्रेयस तलपड़े को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके अलावा, दोनों अभिनेताओं और 11 अन्य लोगों के खिलाफ हरियाणा के सोनीपत में भी मल्टी-लेवल मार्केटिंग फ्रॉड का एक मामला चल रहा है।

बागपत पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, बैंक लेनदेन, निवेश रसीदों और प्रचार सामग्रियों को एकत्र किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों ने पैसे जमा किए और कंपनी ने रकम का क्या किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रेयस तलपड़े जल्द ही हुमा कुरैशी और सनी सिंह के साथ फिल्म ‘सिंगल सलमा’ में नजर आएंगे, जो 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, आलोक नाथ पिछले कुछ वर्षों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं। बागपत पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को समन भेजे जा रहे हैं, और जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

रूस से संबंधों को लेकर यूरोपीय संघ ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगाई पाबंदी

कूचबिहार: दीवाली पर पटाखे फोड़ते बच्चों पर लाठचार्ज, वीडिओ वायरल होने पर हुई कार्रवाई!

“एनडीए तोड़ेगा अपने सारे रिकॉर्ड, बिहार देगा अब तक का सबसे बड़ा जनादेश”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें