26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामातो इस वजह से खुद को शांत रख रहा है श्रद्धा का...

तो इस वजह से खुद को शांत रख रहा है श्रद्धा का हत्यारा आफताब पूनावाला ?

आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट समाप्त,सामने आएंगे कई अहम जानकारियां ।

Google News Follow

Related

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आफताब शांत रहा। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब आफताब शांत रहा है। इससे पहले भी आफताब पुलिस की पूछताछ में शांत होकर और मुस्कराते हुए उनके सवालों का जवाब देता रहा  है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं अपने साथी की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके 35 टुकड़े करने वाला आफताब कैसे शांत है और क्यों हर सवालों का जवाब शांतिपूर्वक दे रहा है। आखिर क्या वजह हो सकती है?

बताया जा रहा है कि जब आफताब के इंटरनेट सर्चिंग की हिस्ट्री खंगाली गई तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। कहा जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने कई हाई प्रोफ़ाइल मर्डर केस की स्टडी की। इतना ही नहीं इस दौरान उसने आरोपियों के व्यवहार पर भी काफी रिसर्च किया। कहने का मतलब यह है कि आफताब ने यह जानकारी जुटाई की हत्या करने के बाद एक आरोपी या हत्यारा कैसे खुद शांत रखता है। और उस दौरान उसकी क्या गतिविधि रहती  है।

बताया जा रहा है कि उस दौरान आफताब ने हॉलीवुड सेलेब्स जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के तलाक के बारे में भी पढ़ा। जिसमें उसने यह जाने की कोशिश कि उस समय इन सेलेब्स के व्यवहार कैसे थे। ऐसे में जांच अधिकारियों ने बताया कि ये जानकारियां आफताब को शांत रखने में मददगार साबित हो रही हैं। आफताब ने बड़े पैमाने पर आपराधिक  मामले से  जुड़े केसों की भी स्टडी की है। कहा जा रहा है कि आफताब ने हाल में उसने तनाव से जुड़ी चीजों से दूर कैसे रहा जा सकता है इसके बारे में इंटरनेट पर सर्चिंग की थी।

ये भी देखें 

श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब पर हमला 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें