29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाबठिंडा में पार्किंग में खड़ी कार से मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का...

बठिंडा में पार्किंग में खड़ी कार से मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव!

सोशल मीडिया पर 'कमल कौर भाभी' नाम से मशहूर

Google News Follow

पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी ऊर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में बंद पड़ी इस लाश की जानकारी राहगीरों द्वारा दी गई, जब उन्होंने वाहन से तेज दुर्गंध महसूस की।

पुलिस के अनुसार, यह शव 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है। कार पूरी तरह से बंद थी और पिछली सीट पर महिला का शव सड़ी अवस्था में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच अब कई एंगल से की जा रही है।

स्थानीय समाजसेवी संस्था के सदस्यों को कार से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कार के शीशे पूरी तरह बंद थे और अंदर से बदबू आ रही थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कैंट थाना प्रभारी एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया, “हमें कंट्रोल रूम से एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो कार के अंदर एक महिला का शव मिला। शrrrrrव की हालत को देखते हुए अंदाजा है कि उसकी मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी।”

मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर ‘कमल कौर भाभी’ नाम से मशहूर थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.84 लाख फॉलोवर्स हैं और वे कॉमेडी, लाइफस्टाइल और मोटिवेशनल कंटेंट बनाकर अपनी पहचान बना चुकी थीं।

कार के नंबर प्लेट फर्जी पाए गए हैं और वाहन की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही कार में मौजूद वस्तुओं की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है। एसएचओ दलजीत सिंह के मुताबिक, “हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं—यह हत्या है, आत्महत्या या कोई और वजह—इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।”

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और सोशल मीडिया पर कंचन कुमारी की मौत को लेकर फॉलोअर्स में शोक और आश्चर्य दोनों दिख रहा है। पुलिस इस केस को गंभीरता से लेते हुए हर सुराग खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार को निरस्त करने की कोंग्रेसी की मांग !

आतंकी फंडिंग केस में शब्बीर शाह को बड़ा झटका!

2,700 करोड़ की रियल एस्टेट धोखाधड़ी में ईडी की बड़ी कार्रवाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें