स्पाईसजेट विमान की लैंडिग के समय दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोग घायल

एक वरिष्ठ उड्डयन अधिकारी ने बताया कि विमान के हवाईअड्डे पर उतरते ही घायलों को चिकित्सा सहायता दी गई। स्पाइसजेट ने घटना के लिए माफी मांगी है।

स्पाईसजेट विमान की लैंडिग के समय दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोग घायल
मुंबई से उड़ान भरने के बाद स्पाईसजेट का विमान रविवार, 1 मई 2022 दुर्घटनाग्रस्त हो गया| यह विमान लैंडिंग करते समय दुर्घटना हुई| इस घटना में 40 लोग घायल हुए हैं| सभी घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू किया गया है|
मुंबई से दुर्गापुर के लिए बोईंग B737 SG-945 की स्पाईसजेट का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है|मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान दुर्गापुर के विमानतल पर उतरते समय यह घटना हुई है| पता चला है कि हादसा विमान में बैठे यात्रियों के अफरातफरी की वजह से हुआ। हादसे में कम से कम 40 लोग घायल हो गए और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। केबिन में सामान उनके ऊपर गिर जाने से यात्री घायल हो गए।
एक वरिष्ठ उड्डयन अधिकारी ने बताया कि विमान के हवाईअड्डे पर उतरते ही घायलों को चिकित्सा सहायता दी गई। स्पाइसजेट ने घटना के लिए माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें-

4 तारीख को मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का अल्टीमेटम – राज ठाकरे

Exit mobile version