27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामासुकेश के सेल मिली 1.5 लाख की चप्पलें, छापे के दौरान रोता...

सुकेश के सेल मिली 1.5 लाख की चप्पलें, छापे के दौरान रोता दिखा महाठग     

जेल अधिकारी सेल की जांच पड़ताल करते नजर आये  

Google News Follow

धन शोधन के मामले में जेल की हवा खा रहा महाठग सुकेश चंद्रशेखर के सेल में ईडी ने छापेमारी की। जहां डेढ़ लाख रूपये के गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपये की दो जींस बरामद की गई। बताया जा रहा है कि सुकेश जेल अधिकारियों के सामने रोता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि 200 करोड़ रुपये के महाठगी के आरोप में ठग सुकेश तिहाड़ के मंडोली जेल में बंद है। उसके ऊपर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे देने के आरोप लग चुके है।

इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुकेश तिहाड़ के मंडोली जेल में दिखाई दे रहा है।  इस वीडियो में जेल अधिकारी सुकेश के सेल की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जेल कर्मी  सेल की हर चीज की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जैसे ही जेल अधिकारी सुकेश के सेल में पहुंचते है तो वह रोने लगता है।  वहीं जेल अधिकारी ने  बताया कि जिसने भी इस वीडियो को लीक किया उस पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से 200 करोड़ रूपये ठगने का आरोप है। इतना ही नहीं सुकेश ने सीनियर जज बनकर सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों को फोन कर अपने फेवर में फैसला लिखवाना चाहता था। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर का नाम अभिनेत्री जैकलीन फनार्डिस के साथ भी जोड़ा जाता है।
ये भी पढ़ें 

 

दिल्ली MCD में रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पार्षदों ने फेंके एक दूसरे पर बोतल 

जम्मू कश्मीर के लिथियम भंडार की जल्द होगी नीलामी, बड़ी मुश्किल है ये शर्त! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें