27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाED के सामने पेश हुए एक समय के दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना...

ED के सामने पेश हुए एक समय के दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना !

इस प्लेटफॉर्म ने रैना को ‘रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया था।tea

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना बुधवार (13 अगस्त )को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने एक नामी ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए। ईडी ने उन्हें समन जारी किया था, जिसके बाद रैना दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने आए।

एजेंसी के अनुसार, रैना का नाम इस मामले में उनके कुछ विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स के कारण जुड़ा है। ईडी ने उनसे ‘वनएक्सबेट’ के साथ उनके संबंध, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी। पूछताछ ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत की गई।

जांच में सामने आया कि इस ऐप के जरिए जब भी यूजर पेमेंट करता था, रिसीवर का नाम और डिटेल रोजाना बदल दी जाती थी, लेकिन अंततः पैसा ऐप के अकाउंट में पहुंच जाता था। ईडी को शक है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए रकम विदेश भेजी जा रही थी। एजेंसी के मुताबिक, कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी की आशंका है।

सूत्रों ने बताया कि ‘वनएक्सबेट’ खुद को कौशल-आधारित खेलों का प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इसमें ऐसे एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया जो भारतीय कानूनों के तहत इसे ‘गैंबलिंग ऑपरेशन’ की श्रेणी में रखते हैं। इस प्लेटफॉर्म ने रैना को ‘रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया था।

फिलहाल ईडी ने स्पष्ट नहीं किया है कि रैना के खिलाफ कोई सीधा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या यह केवल तथ्यों की पुष्टि के लिए पूछताछ थी। इस मामले में कई अन्य मशहूर हस्तियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेता राणा दग्गुबाती हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए, जबकि मई में तेलंगाना पुलिस ने राणा, प्रकाश राज समेत 25 कलाकारों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और लोगों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, वीरगति को प्राप्त हुआ जवान !

बिहार SIR 2025: 17,665 मतदाताओं ने दर्ज की आपत्ति मगर विपक्ष अब भी मौन !

कांग्रेस ने जिसे फर्जी वोटर कहकर पहने टी शर्ट वह मिंता देवी आयी सामने !

संसद से शुरू हुई भारत की ओलिम्पिक तैयारी, दो विधेयक पारित !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें