30.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामासुशील कुमार को जान का खतरा, जाने क्यों काला जेठड़ी बना दुश्मन ? ...

सुशील कुमार को जान का खतरा, जाने क्यों काला जेठड़ी बना दुश्मन ?     

Google News Follow
नई दिल्ली। 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मुख्य आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तारी के बाद 6 दिन की पुलिस रिमांड भेजा गया है। लगभग 18 दिनों से फरार चल रहे सुशील कुमार पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी के मारपीट की वीडियो भी सामने आ चुकी है। इस बीच खबर है कि सुशील कुमार को जान का खतरा है। उन्हें काला जठेड़ी गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है।
सुशील कुमार को डर है कि जेल में काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे उन पर हमला कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशील ने सागर धनखड़ के साथ हुई मारपीट के बाद काला जठेड़ी गैंग से भी संपर्क साधने की कोशिश की थी। ताकि उन्हें माफी मिल जाये। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशील कुमार के दिल्ली और हरियाणा के कुछ गैंगस्टर्स से संबंध थे. फरारी के दौरान इन्हीं गैंगस्टर्स ने सुशील को छिपने में मदद की थी। इसके बाद से ही पुलिस सतर्क हो गई है और उसका पूरा ध्यान दिल्ली में पहलवानों और अपराधियों के गठजोड़ पर लगी है। इसीलिए सुशील को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। गिरफ्तारी के बाद सुशील कुमार को इंतजामों के बीच ही कोर्ट में पेश किया गया।
इसलिए नाराज है काला जेठड़ी
बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात सुशिल कुमार और पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट में काला जेठड़ी का भतीजा सोनू भी बीच बचाव कर रहा था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सोनू पर हत्या, उगाई और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।भतीजे के घायल होने से गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जेठड़ी नाराज बताया जा रहा है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें