30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामालाठी-डंडे से पिटाई करते सुशील कुमार का वीडियो वायरल, बढ़ी मुश्किलें 

लाठी-डंडे से पिटाई करते सुशील कुमार का वीडियो वायरल, बढ़ी मुश्किलें 

Google News Follow

नई दिल्ली। पहलवान सागर धनखड़ हत्या केस में पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सुशील कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वे किसी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके अलावा और कई लोग दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों की माने तो यह वीडियो पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड का ही बताया जा रहा है।

बता दें कि पहलवान सुशील कुमार को रविवार को उनके शांति के साथ गिरफ्तार किया गया।वे पहलवान सागर धनखड़ के हत्या में मुख्य आरोपी हैं। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस बीच बताया जा रहा है पुलिस के सामने सुशील कुमार ने अपना बयान बदला।

पहलवान सुशील कुमार ने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 में लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे। उन्हें  2011 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, पहलवान सागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। बताया जा रहा है कि सागर की मौत सिर पर किसी भारी चीज से मारने से उसे गंभीर चोट लग गई। सिर फटने से काफी मात्रा में खून बह गया। अस्पताल पहुंचने तक हालत बिगड़ चुकी थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें