28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमक्राईमनामास्विफ्ट और ट्रक  में जोरदार टक्कर : 4 की मौत, प्रसूतिता घायल...

स्विफ्ट और ट्रक  में जोरदार टक्कर : 4 की मौत, प्रसूतिता घायल ​

​जाधव परिवार नायगांव तालुका के तकली से शंकरनगर जा रहा था। कुंचेली फोर्क पर परिवार की स्विफ्ट कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Google News Follow

Related

नांदेड़-देगलूर मार्ग पर शंकर नगर स्थित एक स्विफ्ट कार और ट्रक आमने-सामने जोरदार टक्कर होने के कारण भीषण सड़क दुर्घटना होने की घटना प्रकाश आयी है| शुक्रवार की रात्रि इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकी एक की उपचार के दरम्यान मृत्यु हो गयी| वही इस घटना में गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे उपचार लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
​प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसी की ओर से देगलूर की ओर तेज गति से जाने वाली स्विफ्ट कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी है| इस घटना में बिलोली के रहने वाले शंकर जाधव, महानंदा जाधव और कल्पना शिंदे इन तीनों की घटनास्थल ही मौत हो गयी| वही, दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल धनराज जाधव की उपचार के दरम्यान मौत हो गयी| इसी प्रकार इस घटना में स्वाति शिंदे नामक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे शंकर नगर पुलिस की ओर से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है|
जाधव परिवार नायगांव तालुका के तकली से शंकरनगर जा रहा था। कुंचेली फोर्क पर परिवार की स्विफ्ट कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में सवार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।​ चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गर्भवती महिला स्वाति शिंदे इस समय गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य में फिर से मॉस्क लागू होगा क्या ? राजेश टोपे ने दिया उत्तर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,310फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें