30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमक्राईमनामाकानपुर हिंसा : मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी गिरफ्तार

कानपुर हिंसा : मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी गिरफ्तार

हयात जफर हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है। वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश कर रही थी। इसके के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने शनिवार दोपहर को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है।

हयात को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि हयात जफर हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है। वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से ज्ञानवापी मुद्दे पर एक अंग्रेजी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया।

इस बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसी बीच यह विवाद सामने आया।​

पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कई और लोग भी शामिल हैं, जो भीड़ जुटाने से लेकर बवाल कराने में शामिल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया विभाग भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस के कई अन्य विंग ने भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

स्विफ्ट और ट्रक  में जोरदार टक्कर : 4 की मौत, प्रसूतिता घायल ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें