29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियानिर्णय: 177 कश्मीरी पंडित टीचरों का जिला मुख्यालय में किया गया ट्रांसफर 

निर्णय: 177 कश्मीरी पंडित टीचरों का जिला मुख्यालय में किया गया ट्रांसफर 

Google News Follow
कश्मीर टारगेट किलिंग लेकर कश्मीर प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। श्रीनगर में विभिन्न इलाकों में तैनात कश्मीरी पंडितों को जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या समायोजन किया जा रहा है। श्रीनगर के चीफ एजुकेशनल अधिकारी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आतंकी लगातार घाटी में कश्मीरी पंडितों को लक्षित कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। जिसकी वजह से कश्मीरी पंडित घाटी को छोड़कर जा रहे है। जिनमें सुरक्षा का अहसास कराने को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस बीच 177 कश्मीरी पंडितों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

लगातार आतंकी घटना में मारे जा रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर केंद्र सरकार भी चिंतित है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजित डोभाल, कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि घाटी से पलायन कर रहे कश्मीरी पंडितों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के मारे जाने से लोग गुस्से में हैं।

पिछले दिनों आतंकियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। बताया जाता है की उस  युवक बकी हाल ही में शादी हुई थी। जबकि इससे पहले एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों के नापाक इरादे से जहां कश्मीरी लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को कश्मीरी पंडितों ट्रांसफर को लेकर मार्च निकाला। कहा जा रहा है कि आतंकियों की ओर से कश्मीरी पंडितों को लगातार घाटी छोड़ने की धमकी मिल रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वे जल्द से जल्द कश्मीर छोड़कर चलें जाएं।
ये भी पढ़ें

 

कानपुर हिंसा : मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी गिरफ्तार

एनालिस्‍ट्स को जय शंकर का करारा जबाव, दोहरायी 32 वर्ष पुरानी पंक्ति 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें