31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमक्राईमनामामथुरा में हैवानियत की हद,छेड़छाड़ के बाद किशोरी को छत से फेंका

मथुरा में हैवानियत की हद,छेड़छाड़ के बाद किशोरी को छत से फेंका

Google News Follow

Related

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छाता कोतवाली क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना हुई। यहां एक किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसे तीन युवकों ने घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसकी वजह से किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस मामले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया है। पिता के अनुसार तीन कई महीनों से परेशान कर रहे थे। किशोरी के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने सोमवार रात उसे फोन किया और बेटी से बात कराने को कहा। जब पिता ने बात नहीं कराई तो गालियां देनी शुरू कर दीं। रात करीब 8 बजे तीन युवक उसके घर में घुसे और परिवार वालों से मारपीट शुरू कर दी। किशोरी से छेड़छाड़ की और उसे जबरिया अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब परिवार ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने किशोरी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों का किशोरी के घर में घुसना भी सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें