30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू में कश्मीरी पंडित की हत्या से तनाव, लोग बैनर के साथ...

जम्मू में कश्मीरी पंडित की हत्या से तनाव, लोग बैनर के साथ सड़क पर उतरे

 अब तक टारगेट किलिंग में 12 से अधिक लोगों को बनाया निशाना

Google News Follow

एक बार फिर घाटी में  तनाव फ़ैल गया है। जम्मू में कश्मीर पंडित की हत्या के बाद लोग सड़क पर उतर आये हैं। हाथों पोस्टर बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई। इस विरोध में भारी संख्या में लोग पुरुष और महिला देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है आतंकियों ने  जिस पूरन कृष्ण भट्ट के ऊपर हमला किया वे अपने घर से कुछ ही दुरी पर थे। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।अब तक आतंकियों ने टारगेट किलिंग के तहत 12 लोगों को अपना निशाना बनाया  है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि पूरन कृष्ण भट्ट पर उनके आवास के पास आतंकियों ने हमला किया। यह हमला दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में किया गया। भट्ट को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, भट्ट पर बस समय हमला किया गया जब वे बाग़ में थे। यह बाग़ भट्ट के घर से आधे किमी दूर है। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। हालांकि,सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जगह जगह छापेमारी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। गौरतलब है कि इस साल आतंकियों 12 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है। जिनमें ज्यादातर लोग गैर स्थानीय,कश्मीरी पंडित और पंचायत सदस्य हैं। इस घटना की कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने निंदा की है।

ये भी पढ़ें 

स्मृति मंधाना का विजयी छक्का और लंका ​का​​ ‘​ह​रण’​,​ जीता एशिया कप

टीम इंडिया सातवीं बार एशिया कप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार​

आदित्य ठाकरे को नीतेश राणे की सार्वजनिक चेतावनी​ ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें