29 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमक्राईमनामाठाणे पुलिस की कार्रवाई, 14 देशी पिस्टल, 80 ज़िंदा कारतूस जब्त

ठाणे पुलिस की कार्रवाई, 14 देशी पिस्टल, 80 ज़िंदा कारतूस जब्त

बुलडाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के पास की गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही ठाणे पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई की थी। 

Google News Follow

Related

ठाणे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 देशी पिस्टल, 80 ज़िंदा कारतूस और 25 मैगजीन जब्त किया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले बुलडाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के पास की गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही ठाणे पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। ठाणे में पकड़े गए व्यक्ति के पास से पिस्टल बरामद किया गया था।

इस शख्स से पूछताछ के बाद पता चला की बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के पास  बड़े पैमाने पर हथियार मौजूद है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में यहां से  बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला। छापेमारी के बाद पुलिस ने इस हथियार को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में ठाणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों एक नाम रमेश मिसरिया किराड़े और मुन्ना अलबे है। ये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के बरहानपुर की दात पहाड़ी तहसील के पाचोरी रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है मध्य प्रदेश के पाचौरी इलाका जंगली है और ऐसे स्थानों पर अवैध हथियार का निर्माण और तस्करी की जाती है। महाराष्ट्र का बुलढाणा जिला मध्य प्रदेश से सटा हुआ है।इसकी वजह से बुलढाणा जिले में कई स्थानों पर हथियारों की तस्करी की जाती है। बीते साल इसी जगह पर झारखंड की एटीएस ने कार्रवाई की थी और बड़ी  मात्रा में अवैध हथियार जब्त किया था।

 

ये भी पढ़ें

कौन हैं निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी, जो PM मोदी के हैं आंख-कान

शरद पवार को जान से मारने की धमकी, सुप्रिया सुले मुंबई कमिश्नर से मांगा “न्याय”  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें