29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामा30 साल की उस भिखारन को भिखारी ने इसलिए फेंक दिया स्काईवाॅक...

30 साल की उस भिखारन को भिखारी ने इसलिए फेंक दिया स्काईवाॅक से नीचे

कल्याण रेलवे स्टेशन के पास की अफसोसजनक घटना

Google News Follow

कल्याण।’ इस जगह भीख मांगना है, तो रोजाना मुझे 200 रुपए देना होगा, अन्यथा यहां बैठना नहीं’, झिड़कते लहजे में उसके कहते ही वह तुनक कर बोली, ‘ मेरी जगह है, मैं पैसे नहीं दूंगी। उसकी यह बात सुन वह इस कदर गुस्से से भर उठा कि उसे न केवल जमकर पीटा, बल्कि स्काईवॉक से उठाकर सीधे नीचे फेंक दिया। यह अफसोसजनक घटना हुई कल्याण (पश्चिम) में, जिसमें पीड़िता के गंभीर रूप से घायल हो गए होने पर उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस प्रकरण में महात्मा फुले चौक पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भिखारी है और उसका नाम है रामू बांदलकर, पीड़िता है रीना शेख नामक 30 वर्षीया भिखारन।
पुलिस के मुताबिक डोंबिवली के पिसवली इलाके की रहने वाली रीना शेख दो नन्हें बच्चों की माँ है और साल भर पहले ही पति उसे छोड़कर कर कहीं चला गया। तभी से बच्चों की सारी जिम्मेदारी रीना पर आ गई है। काम-धंधा नहीं मिलने और बच्चों पर भुखमरी की नौबत आ जाने के चलते उसे मजबूरन भीख मांगने पर उतारू होना पड़ा।

वह कल्याण (पश्चिम) में रेलवे स्टेशन के पास मौजूद स्काईवॉक पर भीख मांगा करती थी। रेलवे स्टेशन परिसर होने व नजदीक ही मार्केट होने की वजह से रीना को भीख में इतना तो मिल ही जाया करता था कि उसके परिवार का ठीक से गुजारा होने लगा था। यह सब देख एक अन्य भिखारी रामू बांदलकर की आंखों में चुभने लगा था। उसने रीना को यहां से हट किसी दूसरी जगह बैठ कर भीख मांगने को कहा। उसे धमकाया भी कि अगर यहां बैठना है, तो रोजाना इसके लिए 200 रुपए देने पड़ेंगे। लेकिन रीना ने भी उससे साफ-साफ कह दिया कि वह न तो यह जगह छोड़ेगी और न उसे इसके पैसे देगी। इससे रामू आगबबूला हो उठा। उसने आव देखा न ताव, रीना की पहले जमकर पिटाई की, फिर उसे स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया। बुरी तरह घायलावस्था में उसे रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें