28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमक्राईमनामावाजे की वह साथी निकली वेश्या!

वाजे की वह साथी निकली वेश्या!

Google News Follow

मुंबई। पुलिस की नौकरी से बर्खास्त विवादित कर्मी सचिन वाजे के संग सीसीटीवी फुटेज मेंं फाइव स्टार होटल में दिखने वाली उस मिस्ट्री वूमन के जिस्मफरोशी का काम किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस महिला व्दारा एनआईए को दिए बयान मेंं इसका उल्लेख है। वाजे का उससे कई साल से परिचय था और उसने ही उसे यह सब करने से मना किया था।

50 हजार देता था हरेक माह

वाजे के संग फाइव स्टार होटल मेंं सीसीटीवी मेंं दिखी वह मिस्ट्री वूमन वेश्यावृत्ति किया करती थी। अगस्त 2020 से सचिन वाजे उसे हरेक माह 50 हजार रुपए दिया करता था। इसके अलावा वाजे ने उसे 2-3 कंपनियों मेंं पार्टनर भी बना रखा था। यह बात भी सामने आई है कि पसचिन वाजे ने उसे 16 फरवरी को मुंबई पुलिस आयुक्तालय बुलाकर नकद 40 लाख रुपए दिए थे।

786 का फंडा

उसे तब कहा गया था कि सारे रुपए गिनकर रख ले, सिर्फ 786 सीरिज के नोट वापस दे देना। लिहाजा, इस महिला ने उसे कहे मुताबिक वाजे को फाइव स्टार होटल मेंं 36 लाख रुपए वापस लौटाए थे, जो सीसीटीवी में भी दिखा। सचिन वाजे ने इस महिला को जिस मयंक ऑटोमेशन नामक कंपनी मेंं पार्टनर बनाया था, उसके एकाउंट मेंं एनआईए को डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे, जिसका जिक्र चार्जशीट मेंं है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें