फिल्म ‘कांतारा’ की बढ़ी मुश्किलें, ‘वराह रूपम’ गाने की चोरी का आरोप

केरल स्थित एक बैंंड थैक्कुडम ब्रिज ने चोरी का आरोप लगाया था।

फिल्म ‘कांतारा’ की बढ़ी मुश्किलें, ‘वराह रूपम’ गाने की चोरी का आरोप

कन्नड़ में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का जादू देश के हर एक कोने में फैला है। दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत की ऑडियंस को भी यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। यहां तक कि सेलेब्रिटी भी कांतारा की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म में वो सबकुछ है, जो दर्शकों का फुल मनोरंजन करे। फिल्म के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने करीब दो हफ्ते बाद इसे हिंदी सहित अन्य भाषाओं में रिलीज का फैसला किया। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘राम सेतु‘ और ‘थैंक गॉड‘ की रिलीज के बावजूद ‘कांतारा‘ टिकी हुई और अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इस बीच फिल्म का विवादों से सामना हुआ है।

दरअसल केरल स्थित बैंड थैक्कुडम ब्रिज ने ‘कांतारा‘ के गाने ‘वराह रूपम‘ के खिलाफ लीगल एक्शन लिया था। बैंड ने मेकर्स पर उनकी धुन को चुराने का आरोप लगाया और कहा था कि ‘वराह रूपम‘ उनके गाने ‘नवरसम‘ से मिलता जुलता है। अब इस मामले में प्रमुख जिला अदालत ने ‘कांतारा‘ के मेकर्स को आदेश दिया कि वह बिना उनकी अनुमति के ‘वराह रूपम‘ गाना ना चलाएं।

थैक्कुडम ब्रिज बैंड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘लगातार सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद। साथ ही यह भी बताया गया है कि कांतारा मेकर्स को ‘वराह रूपम’ गाने को थिएटर्स में प्ले करने से मना कर दिया गया है। कोर्ट ने इसे प्लेगरिज्म का मामला समझते हुए वराह रूपम गाने के प्ले करने पर ही रोक लगा दी है। यह गाना अब किसी भी संगीत प्लेटफॉर्म पर नहीं बजाए जाएंगे।

बता दें कि ‘वराह रूपम‘ गाने को साई विग्नेश ने गाया है। इसे बी अजनीश लोकनाथ ने संगीतबद्ध किया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म कांतारा साउथ के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित इस फिल्म ने ‘केजीएफ’ को भी पीछे छोड़ते हुए कन्नड़ फिल्म इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ये भी देखें  

ड्रग्स केस को लेकर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की बढ़ी मुश्किलें

Exit mobile version