28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाड्रग्स केस को लेकर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की बढ़ी मुश्किलें

ड्रग्स केस को लेकर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की बढ़ी मुश्किलें

मुंबई कोर्ट में एनसीबी ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की

Google News Follow

अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती दिख हैं। दरअसल ड्रग्स केस को लेकर भारती और हर्ष के खिलाफ मुंबई एनसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। हालांकि इस बारे में अभी तक हर्ष और भारती की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर से भारती और हर्ष के फैंस परेशान जरूर हो गए हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के खिलाफ कोर्ट में मुंबई एनसीबी ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कपल के ड्रग्स केस से जुड़ा पूरा ब्योरा मौजूद है। दरअसल साल 2020 में कपल को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था लेकिन जल्द ही उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन अब इस केस को लेकर चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है। एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर-ऑफिस में छापेमारी के दौरान 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया था। वहीं पूछताछ के दौरान कपल ने ड्रग्स के सेवन की बात को भी स्वीकार किया था।

दरअसल साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सख्ती बरती थी। बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार को एनसीबी की मार झेलनी पड़ी थी। सबसे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में हिरासत में लिया गया था। उसके बाद सारा अली खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े अभिनेत्रियों से ड्रग्स मामले में पूछताछ की गई थी। वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं।

ये भी देखें 

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आरोपी राहुल नवलानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें