28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाबलात्कार की इन 4 घटनाओं से हड़कंप!

बलात्कार की इन 4 घटनाओं से हड़कंप!

पुणे में शिक्षिका,अमरावती व वसई में नाबालिग से रेप

Google News Follow

मुंबई। Rape की 4 घटनाओं से पूरा महाराष्ट्र दहल गया है। साकीनाका में हुए Rape के बाद पीड़िता ने राजावाडी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुंबई की इस घटना के दौरान ही महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड, अमरावती और वसई से भी बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। इस तरह महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

पुणे से सटे पिंपरी इलाके में भी निवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त होने का रौब जताते हुए एक नराधम ने एक शिक्षिका के साथ बलात्कार किया है। संबंधित शिक्षिका को पैसे की जरूरत थी। आरोपी विकास अवस्थी से उनकी पहचान थी। इस वजह से महिला ने उससे पैसे की मांग की। आरोपी ने महिला को दस प्रतिशत ब्याज पर पैसे देने की बात कह कर बुलाया और दो ब्लैंक चेक और दो कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। उसने संबंधित शिक्षिका को नशे की गोली मिला कर सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दी और रेप किया। आरोपी ने इस दौरान महिला की नग्न हालत में तस्वीरें भी खींच ली और उन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

आरोपी विकास अवस्थी जब पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठा कर वापस छोड़ने जा रहा था तो उस वक्त पीड़िता ने नाराजगी जताते हुए शिकायत करने की बात कही. इस पर आरोपी ने संबंधित महिला को धमकी दी कि वह महिला और उनके घर वालों को मार डालेगा। उसने कहा कि वह सहायक पुलिस आयुक्त है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सांगवी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अमरावती जिले के दरियापुर तालुका के येवदा पुलिस स्टेशन से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। आरोपी ने एक नाबालिग लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। पीड़ित लड़की की 17 साल थी। पीड़िता ना सिर्फ नाबालिग थी बल्कि उसके पेट में 7 महीने का गर्भ था। घटना के बाद बदनामी के डर से पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। येवदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वसई में एक मानसिक रूप से अक्षम लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है। लड़की की उम्र 16 साल है। आरोपी ने लड़की को उसके घर के ही पास से जबर्दस्ती अपनी बाइक में बैठाया और अनजानी जगह में ले जाकर बलात्कार किया। लड़की के रिश्तेदारों ने जब वालीव पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो यह खबर सामने आई। शिकायत दर्ज होने के बाद विरार क्राइम ब्रांच की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 31 साल के आरोपी को नालासोपारा पूर्व के इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें