29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामासलीम खान परिवार को मिली जान से मारने की धमकी?

सलीम खान परिवार को मिली जान से मारने की धमकी?

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें गुंडों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। वीडियो में लॉरेंस ने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मारने जा रहा है।

Google News Follow

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में बांद्रा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान जहां टहलने जाते थे, वहां एक पत्र मिला। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद इस मामले में पुलिस थाने केस दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि सलमान खान अपने परिवार के साथ बांद्रा पश्चिम में रहते हैं। सलमान खान और उनके पिता सलीम खान प्रतिदिन सुबह व्यायाम और चहलकदमी के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड जाते हैं। उनके साथ उनका सुरक्षा गार्ड भी होता है। बताया जाता है कि रोज की तरह सलीम खान रविवार की सुबह चहलकदमी के लिए बैंड स्टैंड पर गए थे। जहां उन्हें यह पत्र मिला, जिसमें सलीम खान और सलमान को संबोधित कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम दोनों मूसेवाला बन जाओगे। इसके अलावा पत्र में k.G. B.L.B’ लिखा हुआ है। हालांकि, इसका क्या मतलब होगा? इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है और सवाल उठ रहा है कि वह कौन शख्स है जो धमकी भरा पत्र छोड़ा।

बताया जा रहा कि सलीम खान को नहीं पता था कि यह क्या है? लेकिन जब उन्हें पता चला कि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दिया है तो वे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। इस शिकायत में सलीम खान ने कहा कि मुझे और मेरे बेटे सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई।

वहीं, पुलिस का कहना है कि बांद्रा पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बैंड स्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है कि आखिर यह पत्र कौन छोड़ा और उसका मकसद क्या था। दूसरी ओर, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है।  इस वीडियो में लॉरेंस कह रहा है कि वह जोधपुर में सलमान को मारने जा रहा है।माना जा रहा है कि यह पत्र लॉरेंस की ओर से दिया गया है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है, सच्चाई जांच के बाद ही पता चलेगी।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल में 10 ​प्रतिशत​​ एथेनॉल का लक्ष्य तय समय से पहले ​पूर्ण​​ – PM

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें