28 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल में बीजेपी के तीन विधायक गिरफ्तार,रिहा, जाने क्या है मामला ? 

बंगाल में बीजेपी के तीन विधायक गिरफ्तार,रिहा, जाने क्या है मामला ? 

Google News Follow

Related

 सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में रविवार को बीजेपी के तीन विधायकों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। तीनों विधायक राज्य में कोरोना से हो रही मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।ये तीनों विधायक, शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय हैं। तीनों उत्तरी बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ कोरोना की बढ़ती मौतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिलीगुड़ी के सफदर हाशमी चौक पर बैठकर तीनों विधायक विरोध कर रहे थे। ऐसी दौरान तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें बाद में गया.पु विधायकों दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे थे और उनके आस-पास लोगों की भीड़ भी नहीं थी।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता गौतम ने कहा कि इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि लॉकडाउन जैसे समय में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ”लोगों को बीजेपी नेताओं का असली चेहरा देखना चाहिए। ये वायरस के प्रसार को लेकर कम परेशान हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता केवल संकट में राजनीतिक करने में विश्वास करते हैं। राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि रविवार को बंगाल में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें