टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा स्टेशन पर दो युवक और नाबालिग हिरासत में!

मुंबई पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियों से मिली तकनीकी सूचना तथा खुफिया जानकारी के आधार पर कोटा में संयुक्त कार्रवाई की गई। 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा स्टेशन पर दो युवक और नाबालिग हिरासत में!

Tiger-Shroff-firing-case-Two-youths-and-a-minor-taken-into-custody-at-Kota-station

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर मुंबई के जुहू इलाके में की गई कथित फायरिंग के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को अहम सफलता मिली है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कोटा शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे–जयपुर एक्सप्रेस से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें दो युवक और एक नाबालिग शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों संदिग्ध ट्रेन संख्या 12939 पुणे–जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। मुंबई पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियों से मिली तकनीकी सूचना तथा खुफिया जानकारी के आधार पर कोटा में संयुक्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्धों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उन्हें ट्रेन के आगे रवाना होने से पहले हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का (18) और बिहार निवासी ऋत्विक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (22) के रूप में बताई गई है। ऋत्विक वर्तमान में मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में रहता है। तीसरे संदिग्ध के नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

यह कार्रवाई कोटा शहर पुलिस और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। संयुक्त टीम में आरपीएफ के विभिन्न अधिकारियों और जवानों के साथ कोटा पुलिस के कर्मी भी शामिल रहे। त्वरित सूचना साझा करने और आपसी समन्वय के आधार पर संदिग्धों को पकड़ने में सफलता मिली।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियों को कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। अब संदिग्धों से पूछताछ और मामले में उनकी कथित भूमिका की जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-

पटना में 90 फीट के रावण का दहन, इको-फ्रेंडली आतिशबाजी होगी!

मध्य रेल के किराना कियोस्क पर चाय-कॉफी और पका भोजन प्रतिबंधित!

Exit mobile version