30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामायूपी में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद

यूपी में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। एटीएस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। यहां एटीएस को एक घर में आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की है। अभी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि घर के अंदर कितने लोग मौजूद हैं इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। । पुलिस और एटीएस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुट गई है। एटीएस ने यह छापेमारी कर लखनऊ के काकोरी इलाके से आतंकवादियों को पकड़ा है।

पुलिस ने आसपास के 500 मीटर इलाक में बने घरों को खाली करा लिया है। वहीं पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घर में भारी मात्रा में बम और बारूद मिलने की संभावना है। वहीं मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी बुलाया गया है। बता दें कि यूपी एटीएस को खबर मिली थी कि काकोरी इलाके के एक घर में अलकायदा के आतंकी छिपे हैं, इसके बाद एटीएस कमांडोज ने घर को चारों तरफ से घेरकर वहां छापेमारी की। पकड़े गए दो आंतकियों के अलावा एक एक संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें