30.5 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमक्राईमनामामानखुर्द में रामनवमी उत्सव पर दो गुटों में मारपीट, दो घायल

मानखुर्द में रामनवमी उत्सव पर दो गुटों में मारपीट, दो घायल

यह पूरी घटना आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है|

Google News Follow

Related

मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में रामनवमी के अवसर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट होने की घटना प्रकाश में आयी है| क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है| मामले की गंभीरता को देखते हुए दंगल पथक की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है|

ज्ञात हो कि मुंबई के मानखुर्द के पीएमजीपी क्षेत्र में रविवार, 10 अप्रैल को राम नवमी उत्सव का आयोजन किया गया था| इस बीच दो गुटों में मारपीट की घटना हुई| उत्सव स्थल पर 30 से 40 लोगों ने जमकर मारपीट किया| बाइक पर सवार होकर आये हमलावरों ने वहा उपस्थित 15 से 20 गाड़ियों की तोड़फोड़ की|

इस दरम्यान पत्थरबाजी भी किया गया|रात्रि 10.00 बजे के आसपास घटी इस घटना में बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और दंगल नियंत्रक टीम घटनास्थल पहुंची|दो गुटों की मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं|

यह पूरी घटना आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है|उक्त मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिफ्तार किया है| वही, पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान दें, फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है|

यह भी पढ़ें-

JNU: चिकन को लेकर विवाद, कई छात्र घायल 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें