31 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमक्राईमनामाएक दुल्हन को लाने पहुंची दो बारात,एक को पहनाई वरमाला, दूसरे ...

एक दुल्हन को लाने पहुंची दो बारात,एक को पहनाई वरमाला, दूसरे …

Google News Follow

Related

एटा। उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक ही दिन एक ही घर में दुल्हन को लाने दो बारात पहुंच गई। इस शादी की गांव में खूब चर्चा हो रही है। दुल्हन पहली बारात लेकर आये दूल्हे को जयमाला पहनाई तो दूसरी बारात लेकर आये दूल्हे के शादी कर विदा हो गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली देहात के एक गांव में दो बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी दंग हो गए। जानकारी के अनुसार, पहली बारात लेकर आए दूल्हा से जयमाला तक पड़ चुकी थी, मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा के बाद सभी बाराती चले गए।

वहीं जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया। दुल्हन की विदाई होने से नाराज पहला दूल्हा और उसके घरवालों ने कोतवाली देहात पहुंच गए और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस मांग रहा है। चर्चा यह भी है कि लड़की के पिता ने दो जगहों से बेटी की शादी तय की थी। एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ,गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें