27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमक्राईमनामासपा नेता ने बार बालाओं के साथ किया अश्लील डांस,वीडियो वायरल

सपा नेता ने बार बालाओं के साथ किया अश्लील डांस,वीडियो वायरल

Google News Follow

गोरखपुर। शादी-विवाह में ठुमके लगाना आम बात है। लेकिन जब नेता लोग बार -बालाओं के साथ ठुमके लगाए तो थोड़ा गंभीर हो जाता है। वह भी राजनीतिक पार्टी के झंडे के साथ, सर पर ताज की तरह बांधकर। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा नेता सिर पर सपा पार्टी का झंडा बांधकर बार बालाओं के साथ खूब अश्लील डांस कर रहे हैं। कभी हाथ में लेकर तो कभी सिर पर बांधकर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरंगज इलाके के बैजनाथपुर गांव प्रधान की बेटी का विवाह था। इस शादी में जिला पंचायत सदस्य के पति सपा नेता खूब बार बालाओं के साथ अश्लील डांस किये। जब इसका गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट भी की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वहीं, पुलिस को महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

बैजनाथपुर निवासी महले उर्फ बालेदीन यादव की बेटी की शादी थी। शादी में आर्केस्ट्रा का आयोजन था, जिसमें बालाएं बुलाई गईं थीं। शादी में पीपीगंज के जंगल अगही निवासी व कैंपियरगंज के वार्ड नंबर 17 की जिला पंचायत सदस्य रेनू यादव के पति शैलेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। और जब बालाओं डांस कर रहीं थीं तो शैलेंद्र भी स्टेज पर चढ़ गए और बालाओं के साथ डांस करने लगे। लोगों ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो शैलेंद्र व उनके समर्थक भड़क गए और मारपीट कर हंगामा दिया।

सपा नेता का डांस व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। लोग बिना मास्क कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें