31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामाशादी में रसगुल्ला ​​विवाद​: दो गुटों में भिड़ंत, एक की मौत, कई...

शादी में रसगुल्ला ​​विवाद​: दो गुटों में भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

हालांकि पिटाई के बाद लड़के के परिवार ने शादी तोड़ दी। इस घटना के बाद विवाह स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र में शादी में रसगुल्ला को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया| यह विवाद देखते ही देखते शादी के दोनों गुटों में जबर्दस्त भिड़ंत तब्दील हो गया| इस घटना में एक की मौत हो गयी और कई घायल हो गये |

इसी दौरान कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंक दीं, एक दूसरे पर चाकुओं और चम्मच से हमला कर दिया। इस बार 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पिटाई के बाद लड़के के परिवार ने शादी तोड़ दी। इस घटना के बाद विवाह स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

आगरा के खंडौली के एक व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में हुई थी। इन दोनों बेटों की शादी उस्मान की बेटियों ज़ैनब और सजिया से हुई थी। बारातियों​ के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शादी में खाने-पीने के कई स्टॉल भी लगाए गए थे। इस बार विवाद इसलिए छिड़ गया क्योंकि एक व्यक्ति को अतिरिक्त रसगुल्ला नहीं दिया गया था।

अतिरिक्त​ रसगुल्ले को लेकर​ युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ|​​ विवाह स्थल युद्ध के मैदान में बदल गया। इस मारपीट में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे। इस घटना​​ के बाद लड़के के परिवार ने शादी तोड़ दी। मृतक युवक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
​यह भी पढ़ें-​

पूरे शहर में पानी पुरी पर प्रतिबंध​, बीमार हुए एक ही समाज के 84 में से 31 बच्चे !  ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें