31.6 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमक्राईमनामापुणे से पकड़ा गया यूपी के माफिया का बेटा, गैंगरेप का आरोपी

पुणे से पकड़ा गया यूपी के माफिया का बेटा, गैंगरेप का आरोपी

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के पुणे शहर के हड़पसर इलाके में यूपी एस टी एफ ने बड़ी कार्यवाई की है। यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

विष्णु मिश्रा पिछले दो साल से फरार चल रहा था। उसके ऊपर भदोही जिले में  गैंग रेप का केस दर्ज है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। वाराणसी के जैत पूरा क्षेत्र की युवती ने 18 अक्टूबर 2020 को मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई थी। जबकि गैंग रेप की ये घटना साल  2015  की है। वाराणसी के एडीजी  ने हाल ही में विष्णु मिश्रा पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था।

चार बार के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 2020 में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, जब उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने उन पर संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वह फिलहाल आगरा जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी राम लल्ली मिश्रा ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली है।

ये भी पढ़ें

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ठाकरे गुट

​शिवसेना के टूटने का श्रेय सिर्फ उद्धव ठाकरे को जाता है!​ – राज ठाकरे ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें