उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले एक मुस्लिम शख्स को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर की दौरान ढेर किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार (1 मार्च)को मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपियों में से एक जीशान को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना लोनी क्षेत्र में सलीम वास्तिक उर्फ़ वास्तविक पर हमला करने वाले ₹1 लाख के इनामी अपराधी को ग़ज़िआबाद ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया, “खौफ का सफर खत्म – थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत सलीम वास्तिक उर्फ़ वास्तविक पर जानलेवा हमला कारित करने वाले ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया है।”
पुलिस ने आगे बताया, “अभियुक्त के कब्जे से 01 मेड इन इटली पिस्टल व सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किए जाने में प्रयुक्त पेपर कटर बरामद किया गया है।”
खौफ का सफर खत्म –
थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत सलीम वास्तिक उर्फ़ वास्तविक पर जानलेवा हमला कारित करने वाले ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित अपराधी को @ghaziabadpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया… pic.twitter.com/LKbIzTeo2l
— UP POLICE (@Uppolice) March 1, 2026
दरअसल 26 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में सलीम वास्तिक पर दो अज्ञात हमलावरों ने उनके कार्यालय में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और हेलमेट पहने हुए थे। हमला करने के बाद वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी।
गंभीर रूप से घायल वास्तिक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए आरोपी की पहचान अमरोहा निवासी जीशान के रूप में हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान दो गोली लगी थीं। मामले में सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमें गठित की गईं और दिल्ली व गाज़ियाबाद में चार स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को “सख्त कार्रवाई” करने और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
हालांकि कुछ व्यक्तियों और संगठनों ने इस हमले को सलीम वास्तिक की पूर्व मुस्लिम पहचान और उनके सार्वजनिक बयानों से जोड़कर देखा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से हमले के पीछे के मकसद की पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:
मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम : रुपाली गांगुली
घर पर ऐसे करें तैयार करें ठंडाई की भूल जाएंगे कोल्ड ड्रिंक्स



