31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्स"अभिषेक शर्मा का दिमाग थोड़ा उलझा हुआ है" अनिल कुंबले ने ख़राब...

“अभिषेक शर्मा का दिमाग थोड़ा उलझा हुआ है” अनिल कुंबले ने ख़राब प्रदर्शन की बताई वजह

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। संजू सैमसन की विस्फोटक 97 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगा सके हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ESPNCRICKINFO पर बात करते हुए कहा, “अभिषेक का दिमाग इस समय थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है और उनमें आत्मविश्वास की साफ कमी है। आप चाहते हैं कि दूसरे दबाव कम करें। इंडिया ने अच्छा किया है। जब इंडिया जीत गया है, तो वह कहेगा कि मुझे योगदान देना होगा।”

हालांकि, कुंबले ने यह भी कहा कि अभिषेक को सेमीफाइनल के लिए टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में T20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन यह विश्व कप उनके लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अहम मैच में वे फिर फ्लॉप रहे और मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अगर अच्छा प्रदर्शन करना है और जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनानी है, तो अभिषेक को सेमीफाइनल में अच्छी और बड़ी पारी खेलनी होगी।

विश्व कप से पहले बीमार हुए अभिषेक अपने पुराने फॉर्म को ढूंढ रहे हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 44 मैचों की 43 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,377 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 189.40 रहा है। अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी-मार्क कार्नी वार्ता, रक्षा सहयोग और व्यापार लक्ष्य तय!

ईरान ने अमेरिका–इज़राइल द्वारा परमाणु ठिकानों पर हमले का किया दावा

मध्यपूर्व तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1048 अंक लुढ़का!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें