31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमक्राईमनामाउत्तम नगर हत्या मामला: तरुण की मॉब लिंचिंग करने वालों पर लगा...

उत्तम नगर हत्या मामला: तरुण की मॉब लिंचिंग करने वालों पर लगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट

आरोपी की संपत्ति पर चला बुलडोजर

Google News Follow

Related

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान 26 वर्षीय तरुण बुटोलिया की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उमरदीन, कमरुद्दीन और जुम्मादीन आपस में भाई हैं, जबकि बाकी आरोपी उनके रिश्तेदार हैं और सभी उत्तम नगर इलाके में एक-दूसरे के पास रहते हैं। बताया गया है कि ये लोग पेशे से पेंटिंग का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने करीब 15 से 20 लोगों की सूची दी थी, जिन पर हमले में शामिल होने का संदेह जताया गया है। फिलहाल मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, और जांच जारी है।

परिजनों के मुताबिक घटना की शुरुआत होली के दौरान हुई। घर की 11 साल की लड़की का पानी से भरा गुब्बारे से खेल रही थी, दौरान गलती से एक मुस्लिम महिला पर गिर गया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। तरुण के बड़े भाई अरुण कुमार ने बताया कि इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। शिकायत के अनुसार 20 से 25 मुसलमानों की भीड़ ने तरुण पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए शनिवार (7 मार्च) को भी सुरक्षा कड़ी रखी गई। पुलिस ने करीब 200 जवानों को तैनात किया, साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की दो अतिरिक्त कंपनियां भी लगाई गईं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

इस बीच दिल्ली नगर निगम ने एक आरोपी निजामुद्दीन की संपत्ति के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है।

तरुण के पिता मेमराज ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को जांच की प्रगति के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी जा रही। मेमराज ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि पांच या छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन परिवार को यह नहीं दिखाया गया कि किन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 यह भी पढ़ें:

भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रचेगा इतिहास: लक्ष्मी रतन शुक्ला!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: ‘प्रगति 2026’ में 75 जिलों की 850 बेटियों का दमदार प्रदर्शन!

महिला दिवस पर रांची और धनबाद में ट्रेनों की कमान महिलाओं के हाथों में!

जदयू में शामिल हुए निशांत, जनता के विश्वास पर खरा उतरने का वादा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,371फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें