27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में एक बार फिर दिखी हैवानियत, दरिंदों ने निर्भया जैसी बनाई...

दिल्ली में एक बार फिर दिखी हैवानियत, दरिंदों ने निर्भया जैसी बनाई हालत

12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने किया कुकर्म

Google News Follow

राजधानी दिल्ली में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा से ही सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल चकाचौंध वाले इस शहर में दरिंदों ने 12 साल के एक लड़के को अपना शिकार बनाया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस निर्मम कांड को 4 लोगों ने अंजाम दिया। रेप के बाद लड़के की बेरहमी से पिटाई की और फिर लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई। बाद में इन दरिंदों ने लड़के को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए।पीड़ित लड़के की हालत काफी गंभीर है फिलहाल उसे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी महफूज नहीं है। हालांकि स्वाति मालीवाल और उनकी टीम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं 1 अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अभी भी फरार चल रहे हैं। महिला पैनल ने इस घटना के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए 28 सितंबर तक इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है और उम्मीद है जल्द ही तीनों आरोपी भी गिरफ्तार होंगे। वहीं चारों आरोपियों के बीच क्या संबंध थे, इसको लेकर पुलिस साक्ष्य जुटाने में भी लगी है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि पीड़ित बच्चे के साथ आरोपियों के क्या रिश्ते थे। आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। 

ये भी देखें 

उत्तराखंड: युवती की हत्या मामले में आरोपी का रिसॉर्ट जमींदोज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें