30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल में ये कैसा दौर? शुभेंदु अधिकारी पर हमला, 5 भाजपा कार्यकर्ताओं...

बंगाल में ये कैसा दौर? शुभेंदु अधिकारी पर हमला, 5 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर राज्यपाल ने जताई चिंता     

Google News Follow

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी के साथ राज्य में हिंसक घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी नेताओं ने  आरोप लगाया है कि चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर ही बीजेपी के 5 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है तथा दर्जनों बीजेपी समर्थकों के घरों में हमला कर तोड़फोड़ की गई. बता कि चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहे सीतलकुची में गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.

इतना ही नहीं, नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हारने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला भी किया गया.वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर हिंसा पर चिंता जताई है।  उन्होंने  कहा कि स्थिति चिंताजनक है. इस पर शीघ्र कार्रवाई की जरूरत है. राज्यपाल ने ट्वीट किया, “राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, आगजनी और हत्याओं की खबर से परेशान हूं. पार्टी कार्यालयों, घरों और दुकानों पर हमला किया जा रहा है. स्थिति चिंताजनक.” उन्होंने डीजीपी को भी कानून व्यवस्था पर बातचीत के लिए बुलाया है.

ट्वीट कर राज्यपाल ने इस बात की जानकारी दी.दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल पर बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है.मृत बीजेपी कार्यकर्ता का नाम हारन अधिकारी बताया जा रहा है. वह सोनारपुर दक्षिण के प्रतापनगर इलाके का निवासी था. वहीं कोलकाता में तृणमूल पर कंकुरागाछी में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का नाम अभिजीत सरकार है. चुनाव के दौरान कूचबिहार का सीतलकुची सुर्खियों में रहा था. अब चुनाव परिणाम के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सीतलकुची के छोटे शालबारी इलाके में हुई थी.

यह स्पष्ट नहीं है कि किसने गोलीबारी की. हालांकि, उनके परिवार ने शिकायत की है कि दो समूहों के बीच युवक पर हमला किया गया था. मृत युवक का नाम मानिक मैत्रा है.बंगाल  राज्य में टीएमसी ने 213 तो भाजपा (BJP) ने 77 सीटें जीती हैं. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में 1956 वोटों से हरा दिया. इससे टीएमसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है और कल रात से ही हल्दिया और नंदीग्राम के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं. देर रात को हल्दिया में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला भी किया गया था. एक खबर के अनुसार  पत्रकार पर भी हमला किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें