27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमक्राईमनामाअमृतपाल सिंह के भागने पर पंजाब पुलिस पर बरसी कोर्ट कही ये...

अमृतपाल सिंह के भागने पर पंजाब पुलिस पर बरसी कोर्ट कही ये बात…  

कोर्ट ने पूछा कि खिर 80 हजार पंजाब पुलिस क्या कर रही थी कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल  भागने में कामयाब हो गया। 

Google News Follow

Related

अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किये जाने के बाद हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने कठोर टिप्पणी की ही है। मंगलवार को पंजाब पुलिस के हाथ से अमृतपाल के निकल जाने पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने सवाल खड़ा किया। कोर्ट ने सवाल पूछा कि आखिर 80 हजार पंजाब पुलिस क्या कर रही थी कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह भागने में कामयाब हो गया। यह खुफिया एजेंसियों की नाकामी है।

इसके जवाब में पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए  घेराबंदी और नाज़बंदी कि गई। इसके अलावा उसके पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चूका है और उन पर रासुका लगाया गया है। इतना अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए लगाया गया है।  इस दौरान अदालत ने पूछा कि जब बड़ी संख्या में उसके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है , तो अमृत पाल कैसे भागने में कामयाब रहा। जिसका जवाब देते हुए पंजाब पुलिस ने कोर्ट को बताया कि यह मामला बहुत ही संवेदनशील है।इसलिए पुलिस बहुत ही संभलकर कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश  दे रही है,लेकिन अभी अमृतपाल पुलिस की चंगुल में नहीं आया है। वहीं कहा जा रहा है कि अमृतपाल सिंह भेष बदलकर भाग गया है। बताते चलें कि देशविरोधी गतिविधियों में शामिल अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं आया है। वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की शांति को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें 

किरण खेर ​हुई ​कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर ​दी ​जानकारी

आखिर अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्यों की BJP की तारीफ़? कहा….       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें