38 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमक्राईमनामासाइकिल पर पत्नी का शव रख दर-दर भटकता रहा बुजुर्ग

साइकिल पर पत्नी का शव रख दर-दर भटकता रहा बुजुर्ग

Google News Follow

Related

जौनपुर। गांव वालों ने अंतिम संस्कार तक में मदद नहीं की। इसके बाद रोता बिलखता बुजुर्ग पत्नी के शव को साइकिल पर लेकर घूमता रहा। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो आननफानन पुलिस ने मदद की और महिला का अंतिम संस्‍कार हो सका। मामला मड़ियाहूं कोतवाली के अम्बरपुर गांव का है। जहां पर गांव निवासी तिलकधारी सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी (55 वर्ष) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। मौत होने की जानकारी होने पर गांव में कोई शव को कंधा देने वाला नहीं मिला और कोरोना संक्रमण के भय की वजह से बुजुर्ग तिलकधारी गांव वालों की बेरुखी और दुत्‍कार से आजिज आकर शव को किसी तरह साइकिल पर रखकर अंतिम संस्‍कार के लिए निकल पड़ा। साइकिल पर शव की तस्वीरें वायरल हुई तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शव का अपने प्रयास से अंतिम संस्‍कार कराया। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्‍नी राजकुमारी को कुछ दिन पूर्व बुखार आया और सोमवार को दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण के डर से कोई पास नहीं आया। परिवार गांव के लोगों ने साथ छोड़ दिया तो हताश होकर तिलकधारी सिंह ने अपनी साइकिल उठाई और शव को लादकर अंतिम संस्‍कार करने का प्रयास किया लेकिन बुजुर्ग होने की वजह से जल्‍द ही थक कर बैठ गया और किस्‍मत पर विलाप करने लगा। इसी दौरान गांव में किसी ने घटना की फोटो खींच कर वायरल कर दिया।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें