24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटLPG सप्प्लाई में बाधा के कारण मुंबई के 20% होटल और रेस्टोरेंट...

LPG सप्प्लाई में बाधा के कारण मुंबई के 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद

होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ‘अहार’ ने दी जानकारी

Google News Follow

मुंबई में कमर्शियल LPG आपूर्ति में बाधा आने के कारण अब तक लगभग 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। शहर के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ‘अहार’ (AHAR) ने मंगलवार (10 मार्च)को यह जानकारी दी। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि गैस आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अगले दो दिनों में शहर के 50% होटल बंद हो सकते हैं।

AHAR के अनुसार, जो रेस्टोरेंट अभी संचालित हो रहे हैं उनकी संख्या इस बात पर निर्भर करेगी कि अलग-अलग प्रतिष्ठानों में फिलहाल कितना एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है। एसोसिएशन ने कहा, “यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले कुछ दिनों में मुंबई के लगभग आधे होटल बंद हो सकते हैं।” हालांकि, AHAR ने बताया है कि एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से होटल बंद करने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है। रेस्टोरेंट खुले रखने या अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय व्यक्तिगत होटल मालिकों और उनके प्रतिष्ठानों में गैस आपूर्ति की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

शहर के रेस्टोरेंट और भोजनालयों के रसोईघरों का कामकाज प्रभावित होने के कारण ‘अहार’ ने यह चेतावनी दी है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की अचानक कमी के चलते कई रसोईघरों में कामकाज बाधित हो गया है। अनेक रेस्टोरेंट रोजाना खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर रहते हैं और आपूर्ति बाधित होने से उन्हें सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं।

उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट पहले ही अपने मेनू आइटम कम करने या कामकाज सीमित करने लगे हैं। पिछले दो दिनों से मुंबई सहित कई शहरों के रेस्टोरेंट्स में व्यावसायिक एलपीजी की कमी का असर दिखाई देने लगा है। यदि आपूर्ति की समस्या जारी रही तो हजारों भोजनालय प्रभावित हो सकते हैं, ऐसा रेस्टोरेंट संगठनों ने चेतावनी दी है।

बता दें की, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में हैं। इससे ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है और आपूर्ति श्रृंखला को लेकर चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि LPG आपूर्ति को स्थिर करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन उद्योग संगठनों का कहना है कि व्यावसायिक सिलेंडरों की धीमी वितरण प्रक्रिया के कारण रेस्टोरेंट्स को पहले ही कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र इस पर नजर रखे हुए है कि LPG आपूर्ति कितनी जल्दी सामान्य होती है, क्योंकि यदि बाधा जारी रही तो आने वाले समय में और अधिक होटल तथा रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद करने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार-उद्यम से जोड़ना जरूरी!

बेंगलुरु: होटलों की बंदी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का समर्थन

अमेरिकी प्रशासन से Claude AI को हटाने की तैयारी; एंथ्रोपिक ने पेंटागन पर दायर किया मुकदमा

इंडोनेशिया का भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने का समझौता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें