28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमक्राईमनामापत्नी के हत्यारे पति को नहीं मिली जमानत,ये बताई थी वजह

पत्नी के हत्यारे पति को नहीं मिली जमानत,ये बताई थी वजह

Google News Follow
आरोपी कोरोना वायरस के चलते जेलों में भीड़ कम करने के लिए कैदियों को दी जा रही अंतरिम जमानत के तहत जेल से बाहर आना चाहता था।लेकिन,कोर्ट ने आरोपी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए जमानत नहीं है।
मुंबई। शहर की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायाधीश ए जेड खान के सामने मामले की सुनवाई हुई। आरोपी कोरोना वायरस के चलते जेलों में भीड़ कम करने के लिए कैदियों को दी जा रही अंतरिम जमानत के तहत जेल से बाहर आना चाहता था। जज ने कहा यह मामला महिलाओं के खिलाफ  अपराध का मामला है। आरोपी पर गंभीर आरोप हैं। ऐसे में यदि उसे जमानत दी जाती है तो वह मामले से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी अजित लाड़ ने 10 फरवरी 2020 को कर्ज व पत्नी की बीमारी से परेशान होकर हथौड़ा मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।आरोपी ने जेल में भीड़ कम करने को लेकर  हाईपावर कमेटी की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत जमानत देने का आग्रह किया था। किन्तु न्यायाधीश ने कहा कि यह मामला जमानत के लिए उपयुक्त नजर नहीं आ रहा है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें