रांची एयरपोर्ट पर खरीदे हुए बच्चे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार 

रांची एयरपोर्ट पर खरीदे हुए बच्चे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार 
रांची एयरपोर्ट पर एक महिला नवजात शिशु के साथ पकड़ा गया है। यह महिला किसी अन्य से बच्चा खरीदकर इसे मुंबई लौटने की फ़िराक में थी तभी सीआईएसएफ के जवानों ने पूछताछ के दौरान सही जानकारी नहीं देने पर गिरफ्तार किया गया।  महिला ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है और यह बच्चा झारखंड के एक महिला से खरीदी है उसने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम निखत परवीन है और वह मुंबई के ठाकुर पाडा की रहने वाली है। उसका पति एक होटल में कर्मचारी है। वहीं महिला को दो बेटियां ही हैं। महिला ने बेटे की चाहत में यह कदम उठाया है। बच्चा बेचने वाली महिला झारखंड के सोनाहातू की रहने वाली है , परवीन ने उसे यह बच्चा 22 हजार रूपये में ख़रीदा था।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि  उसे जानकारी मिली थी कि बगोदर की एक महिला जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। जिसके बाद परवीन 11 जनवरी को मुंबई से फ्लाइट पकड़कर झारखंड पहुंची और 13 जनवरी को तीन दी के बच्चे को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। लेकिन जब वहां कर्मचारियों ने जब महिला से बच्चे का नाम पूछा तो वह जानकारी नहीं दे पाई। जिस पर कर्मचारियों को शक हुआ और पूछताछ शुरू कर दी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य जानकारी जुटाने के लिए झारखंड पुलिस मुंबई रवाना हो गई है।

 ये भी पढ़ें 

 

दिल्ली के गाजीपुर फूल बाजार में मिला IED

अलवर मूक बधिर रेप कांड : BJP का गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

Exit mobile version