29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली के गाजीपुर फूल बाजार में मिला IED

दिल्ली के गाजीपुर फूल बाजार में मिला IED

Google News Follow

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट में शुक्रवार को एक लावारिस बैग से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बम बरामद किया गया। बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दल ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। अब जांच दल ने बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर जांच तेज कर दी है।

घटनास्थल पर बम की जानकारी मिलने पर बाजार को खाली करा लिया गया था और क्षेत्र की आवाजाही रोक दी गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया, “विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में मामला दर्ज किया जा रहा है।” बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को देखते हुए यह साजिश रची गई थी। जिसे पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

पुलिस का अनुमान है कि आगामी गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी समूह बड़े हमले को अंजाम देने के लिए व्यस्त गाजीपुर फूल बाजार को निशाना बनाया था। हालांकि उनकी कोशिशों को पुलिस ने नाकाम कर दिया गया। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। अब सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है। स्पेशल सेल ने बाजार के आसपास के 15 सीसीटीवी कैमरों से वीडियो फुटेज को निकालकर छानबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: रेल मंत्री वैष्णव ने घटनास्थल का किया दौरा  

अलवर मूक बधिर रेप कांड : BJP का गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें