29.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाबीकानेर एक्सप्रेस हादसा: रेल मंत्री वैष्णव ने घटनास्थल का किया दौरा  

बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: रेल मंत्री वैष्णव ने घटनास्थल का किया दौरा  

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास गुरुवार को पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सवार कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 45 घायल हो हैं। इस बीच शुक्रवार को सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसे की जांच शुरू की गई है। पीएम मोदी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और मैं उनके साथ लगातार संपर्क में हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने बताया कि बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। 36 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यात्रियों को विशेष ट्रेन से गुवाहाटी भेजा गया।

भारतीय रेलवे ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है साथ ही गंभीर रूप से घायल को मुआवजा की घोषणा की गई है।

बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यात्रियों के फंस जाने से बचाव अभियान चलाया। हादसा पश्चिम बंगाल के दोमोहनी के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। हादसे में करीब 10 कोच प्रभावित हुए हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा और सीएम अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: मरने वालों की संख्या आठ पहुंची, 42 घायल 

गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उत्तरी, तीन की मौत, 20 घायल  

बीकानेर एक्सप्रेस हादसा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का किया दौरा  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें