31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिमकर संक्रांति पर हरकी पैड़ी सील  

मकर संक्रांति पर हरकी पैड़ी सील  

Google News Follow

कोरोना के बीच मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में स्नान पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एक तरह से हरकी पैड़ी को सील कर दिया गया है। हालांकि कई अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करने की छूट है।

लगातार कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।  यहां कई स्थानों को सील करने के साथ ही मेले क्षेत्र में किसी के जाने की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन ने हरकी पैड़ी समेत कई घाटों को चार जॉन और आठ सेक्टरों में बाँट कर निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है आधी रात को ही स्नान करने के लिए आने से लोगों को रोकने के लिए प्रशासन कई मार्गों को सील कर दिया और बड़े पैमाने पर  पुलिस और अधिकारीयों की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस गुरुवार से ही सावधानियां बरत रही है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद गुरुवार को ही बड़ी संख्या में यहां स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच गए थे। शाम को कई घाटों पर कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए श्रद्धालु स्नान भी किये।

बता दें कि हरिद्वार में कोरोना के केस में बड़ी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को यहाँ सबसे अधिक 429 कोरोना के मरीज मिले। मकर संक्रांति पर हर साल हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। लेकिन दो सैलून से कोरोना महामारी की वजह से  की तरह की पाबंदिया लगा दी गई हैं .

ये भी पढ़ें 

तो मकर संक्रांति पर इसलिए पहना जाता है काला कपड़ा

मकर संक्रांति पर्व: 29 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें