28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमक्राईमनामाहलाला के नाम पर होटल में गैंगरेप!

हलाला के नाम पर होटल में गैंगरेप!

Google News Follow

Related

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला से हलाला के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मौलाना फरार बताया जा रहा है।

दरअसल, ये मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट इलाके का है। पुलिस के अनुसार जहां के रहने वाले एक दंपति ने घरेलू कलह के कारण पिछले 6 महीने पहले आपसी सहमति से तलाक  ले लिया था। वहीं, तलाक के बावजूद दोनों आपस में मिलते रहे। इसी दौरान उन्होंने फिर से एक बार निकाह करने का फैसला लिया। जहां महिला ने पति के मिलने वाले मौलाना सरफराज से इस बारे में बातचीत की। इस दौरान मौलाना सरफराज ने उसे इसके लिए हलाला करने के लिए कहा। उसने बताया कि हलाला के लिए पहले किसी दूसरे शख्स से शादी कर उससे तलाक लेना होगा। इसके बाद ही वह अपने पहले पति से दोबारा शादी कर सकती है।

बता दें कि मौलाना सरफराज ने हलाला के लिए बागपत के रहने वाले रियासत से बात करने की बात महिला से कही थी। इस दौरान उसने बताया कि रियासत महिला से शादी करने के बाद उसे तलाक दे देगा।इसके बाद मौलाना ने महिला को शनिवार की रात एक होटल में छोड़ दिया जहां पहले से ही रियायत के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था।वहीं , होटल में दोनों आरोपियों ने महिला के साथ साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद महिला ने इस घटना जानकारी अपने मौसेरे भाई को दी तो उसने इस घटना के बारे में थाने को बताया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,446फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें