27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में एक और मर्डर: रिश्तों के बिगड़े तानेबाने ने कराया अंजन...

दिल्ली में एक और मर्डर: रिश्तों के बिगड़े तानेबाने ने कराया अंजन के दस टुकड़े      

एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला 

Google News Follow

दिल्ली में श्रद्धा हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक ऐसी ही हत्या का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला और उसके शव के दस टुकड़े कर अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। अब दिल्ली पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है और दोनी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के पांडव नगर की है। इस घटना को अंजाम देने से पहले मृतक को खाना में बेहोशी की दवा मिलाई गई थी। उसके बाद मां बेटे ने मिलकर शख्स की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसके शव के दस टुकड़े कर डाले। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का तीसरा पति था। इससे पहले उसने दो शादियां कर चुकी थी। जबकि मृतक की यह दूसरी शादी थी।

सबसे पहले इस मामले में 5 जून को रामलीला मैदान मानव शरीर के कुछ टुकडे मिले थे। जो बुरी अवस्था में मिले थे। इसके बाद पुलिस ने टुकड़े को जांच के लिए भेज दिया था। इस केस में पुलिस ने मामला दर्ज कर लगातार छानबीन कर रही थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस को पूछताछ में यह शक था कि ये टुकड़े अंजन का है। हालांकि, पुलिस भी पूरी तरह से श्योर नहीं थी। इसके बाद पुलिस को यह भी पता चला था कि अंजन कई माह से लापता है। बावजूद इसके उसके घर वाले इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया था।

बताया जा रहा है कि अंजन दास पूनम का तीसरा पति था। गौरतलब है कि पूनम बिहार की रहने वाली है। जहां उसकी शादी सुखदेव के साथ हुई थी। उनका एक बच्चा भी था। इसके बाद सुखदेव पूनम को छोड़कर दिल्ली आ गया था। इसके बाद पूनम भी उसकी तलाश में दिल्ली आ गई। लेकिन, दिल्ली में पूनम को सुखदेव तो नहीं मिला पर उसका संबंध कल्लू से हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों से तीन बच्चे हुए। जिसमें आरोपी दीपक भी एक है।

बताया जा रहा है कि 2016 में कल्लू की मौत होने के बाद पूनम ने अंजन दास से शादी कर ली। यानी पूनम की यह तीसरी शादी थी। जबकि अंजनदास की यह दूसरी शादी थी। अंजन भी  बिहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में रहते हैं। बताया जा रहा है कि अंजन के आठ बच्चे हैं। जब इस बारे में पूनम को जानकारी मिली तो उसने उसने इसका विरोध किया और आये दिन झगड़ा होने लगा। बताया जा रहा है कि अंजन काम धंधा नहीं करता था। वह पूरी तरह पूनम के भरोसे था।
यह भी बताया जा रहा है कि अंजन ने पूनम के गहनों को बेचकर बिहार पैसे भेजे थे जिसको लेकर दोनों अब और तकरार बढ़ गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि पूनम के बेटे दीपक की पत्नी पर भी अंजन की बुरी नजर थी। इसके अलावा अंजन अपनी सौतेली बेटी भी गलत नजर रखे हुआ था जो तलाकशुदा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूनम और उसके बेटे ने अंजन की हत्या कर दी। इसके बाद मां बेटों ने बहुत शातिर तरीके से इस शव के टुकड़े को  एक बाद दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर फेंकना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक के टुकड़ों को बारांमद कर लिया गया। इन टुकड़ों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिवार के डीएनए का मिलान किया जाएगा। ताकि पता चल सके ही यह शव मृतक अंजन का है।
ये भी पढ़ें 

 

​सुप्रसिद्ध​ ​लावणी ​​​नृत्यांगना​ ​मीना देशमुख की ​सड़क​ दुर्घटना मौत !

दिल्ली: आठ बच्चों के पिता की हत्या, शव के किए 10 टुकड़े

श्रद्धा हत्या: आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा की अंगूठी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें