29 C
Mumbai
Thursday, September 19, 2024
होमब्लॉगन्यूज डंका विशेष: सबसे कम वेतन पर काम करते हैं एसटी के ड्राईवर-कंडक्टर

न्यूज डंका विशेष: सबसे कम वेतन पर काम करते हैं एसटी के ड्राईवर-कंडक्टर

देश के 10 बड़े राज्यों में महाराष्ट्र की सरकारी बस सेवा में सबसे कम सेलरी

Google News Follow

Related

देश के प्रगतिशील राज्यों में से महाराष्ट्र की सरकारी बस सेवा एसटी के कर्मचारी वेतन के मामले में सबसे फिसड्डी हैं। देश के 10 बड़े राज्यों में एसटी के बस ड्राईवर और कंडक्टर को सबसे कम वेतन मिलता है। इसके बावजूद महाराष्ट्र राज्य परिवहन सेवा 6500 करोड़ रुपए के घाटे में है। समय पर वेतन न मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों में 30 से अधिक एसटी ड्राईवर-कंडक्टर ने खुदकुशी कर ली है।

वर्ष 1973 में महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना की थी। फिलहाल एसटी के बेडे में 18 हजार बस और एक लाख से अधिक कर्मचारी हैं। पर यह सरकारी बस सेवा दिन प्रतिदिन घाटे में डूब रही है। एसटी की खराब माली हालत सुधारने के लिए एसटी के कर्मचारी चाहते हैं कि एसटी महामंडल का राज्य सरकार में विलय कर दिया जाए। एसटी की खस्ताहाली के चलते देश के अन्य राज्यों की तुलना में एसटी बसों  के ड्राईवर और कंडक्टर को बहुत कम वेतन मिलता है।

पंजाब में जहां सरकारी बस सेवा के ड्राईवर और कंडक्टर को 25600 रुपए मूल वेतन मिलता है, वहीं महाराट्र की सरकारी बस सेवा एसटी के ड्राईवर का 12080 और कंडक्टर का 11180 रुपए मूल वेतन है। देश के पिछड़े राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश की सरकारी बस सेवा उत्तर प्रदेश परिवहन के ड्राईवरों को भी एसटी से ज्यादा वेतन मिलता है। उत्तर प्रदेश में ड्राईवर व कंडक्टर को 19900 मूल वेतन मिलता है। पूर्व राज्य मंत्री व विधान परिषद सदस्य सदाभाऊ खोत कहते हैं कि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात की तुलना में महाराष्ट्र की सरकारी बस सेवा में सबसे कम वेतन मिलता है। खोत सवाल करते हैं कि आखिर इतने कम वेतन में कैसे गुजारा होगा।

राज्य               चालक (मूल वेतन)      कंडक्टर    

पंजाब रोडवेज         25600 रुपए              25600
हिमाचल परिवहन      25600                   20200
हरियाणा रोडवेज       25500                   19900
दिल्ली परिवहन        21700                    19900
आंध्रप्रदेश               21390                   19580
तेलंगाना राज्य परिवहन   20690                  19930
गोवा परिवहन             19900                  19900
उत्तर प्रदेश परिवहन      19900                   19900
गुजरात परिवहन          19900                   18000
महाराष्ट्र राज्य परिवहन   12080                   11180

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,381फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें