बांद्रा टर्मिनस पर 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित​!

इस कार्य के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरुआती एवं अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है। वहीं, चार उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी अवधि के दौरान निरस्त रहेंगी।

बांद्रा टर्मिनस पर 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित​!

75-day-traffic-block-at-Bandra-Terminus-several-express-and-local-trains-affected

पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सीमेंट कंक्रीट (सीसी) एप्रन की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ​इस कार्य के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरुआती एवं अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है। वहीं, चार उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी अवधि के दौरान निरस्त रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार, ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस के बजाय दादर से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन दादर के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से होगा। इसके अलावा पांच एक्सप्रेस ट्रेनें बोरीवली स्टेशन पर ही समाप्त होंगी और चार ट्रेनें बोरीवली से रवाना की जाएंगी।

दादर और बांद्रा टर्मिनस से बदलेगा संचालन

ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से दादर से 17:40 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दादर पर समाप्त होगी।

इसी तरह अजमेर, श्रीगंगानगर और भगत की कोठी से संबंधित छह ट्रेन सेवाओं का संचालन भी दादर और बांद्रा टर्मिनस के बीच बदला जाएगा। इन ट्रेनों के यात्रियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार बदले हुए स्टेशन से यात्रा करनी होगी।

बोरीवली से चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी ट्रेनें

भुज, उधना, मडगांव, जयपुर और दौराई से आने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस के बजाय बोरीवली में समाप्त होंगी। वहीं, उधना, मडगांव, जयपुर और दौराई जाने वाली चार ट्रेनें बोरीवली से रवाना होंगी।

चार लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक चर्चगेट-बोरीवली की 14:50 बजे वाली फास्ट लोकल, बोरीवली-चर्चगेट की 15:40 बजे वाली स्लो लोकल तथा 17:28 और 18:24 बजे की एसी फास्ट लोकल सेवाएं निरस्त रहेंगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों के बदले हुए टर्मिनल और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

​यह भी पढ़ें-
परिसीमन विधेयक पर डीएमके का समर्थन, स्टालिन ने इसे संघर्षों की जीत बताया!
एटीएम मुफ्त लेनदेन सीमा खत्म होने पर बैंक भेजेंगे ग्राहकों को अलर्ट!
Exit mobile version