28 C
Mumbai
Friday, July 24, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड आपदा पर प्रशासन अलर्ट, सभी प्रमुख हाईवे खुले: विनोद सुमन!

उत्तराखंड आपदा पर प्रशासन अलर्ट, सभी प्रमुख हाईवे खुले: विनोद सुमन!

इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को दिए गए संसाधनों और धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Google News Follow

Related

उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित जलभराव और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राज्य में आपदा से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और फिलहाल सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य हाईवे खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी जरूरत होगी, वहां तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

आईएएनएस से बातचीत में विनोद कुमार सुमन ने बताया, “हाल ही में दिल्ली में आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को दिए गए संसाधनों और धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी किसी तरह की कमी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा, और जिन क्षेत्रों में दिक्कतें हैं, वहां आवश्यक सुधार किए जाएंगे।”

उन्होंने बताया, “बारिश के दौरान जब नदियों या जलाशयों का जलस्तर बढ़ता है और खतरे की स्थिति बनती है, तब आपदा प्रबंधन विभाग पहले से लोगों को सतर्क करने का काम करता है। इसके लिए ब्रॉडकास्ट संदेश, एसएमएस, व्हाट्सएप ग्रुप, जिला प्रशासन और पुलिस की मदद ली जाती है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जाता है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।”

विनोद कुमार सुमन ने कहा, “जिन इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है, वहां सुरक्षा दीवारों को मजबूत करने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी जलभराव की संभावना हो, वहां समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए।”

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की तैयारी केवल बारिश के मौसम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे वर्ष चलती है। विभाग नियमित रूप से मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण और विभिन्न स्तरों पर अभ्यास आयोजित करता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”

सचिव ने बताया, “बारिश के कारण यदि किसी सड़क पर मलबा आने से रास्ता बंद होता है तो उसे जल्द से जल्द खोलने के लिए मशीनें और टीमें पहले से तैयार रहती हैं। राज्य के सभी प्रमुख हाईवे फिलहाल पूरी तरह खुले हैं और छोटे मार्गों को भी चालू रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर जेसीबी मशीनें पहले से तैनात की गई हैं, ताकि भूस्खलन या सड़क बंद होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।”

विनोद कुमार सुमन के अनुसार, फिलहाल राज्य में आपदा की स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-

महिला सांसदों से अभद्रता पर कल्याण बनर्जी मानसून सत्रभर लोकसभा से निलंबित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,990फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
322,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें